अंकित टाटिया
दुर्ग/भिलाई :- भारतीय जनता पार्टी भिलाई मंड़ल की ओर से यह स्पष्ट किया जाता है कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माता जी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना निंदनीय है। यह अपमानजनक टिप्पणी केवल प्रधानमंत्री की व्यक्तिगत गरिमा पर है, बल्कि यह पूरे देश की भावनाओं को आहत करता है. भाजपा भिलाई मंडल मांग करती है कि कांग्रेस पार्टी के नेता अपने बयानों पर तत्काल माफी मांगें भारतीय जनता पार्टी भिलाई मंडल के कोषाध्यक्ष आकाश महेश्वरी ने कहा कि इस तरह की ओछी राजनीति करने एवं मोदी जी की माता जी के ऊपर अपमानजनक टिप्पणिय करना यह अशोभिय है। राजनीति में आलोचना का स्तर बनाए रखना चाहिए, लेकिन किसी की माता के प्रति अपमानजनक शब्दों का प्रयोग करना यह अस्वीकार्य है। भारतीय जनता पार्टी भिलाई मंडल की ओर से घोर निंदा करता हु बल्कि यह पूरे देश की भावनाओं को आहत करता है। एवं हमारा विश्वास है कि देश की जनता इस तरह की निम्न स्तर की राजनीति को नकार देगी और भाजपा के साथ खड़ी रहेगी, जो हमेशा देश की गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की माता जी के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करना निंदनीय है। :- आकाश महेश्वरी(मंडल कोषाध्यक्ष कोहका मंडल)








