Buy Advt. Space

सुशासन तिहार-2025 माकड़ी विकासखण्ड अंतर्गत शामपुर में समाधान शिविर का आयोजन 86 हितग्राहियों को मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! सुशासन तिहार के तीसरे चरण में आज माकड़ी विकासखंड के ग्राम शामपुर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक सुश्री लता उसेण्डी मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। उक्त शिविर में क्लस्टर अंतर्गत ग्राम शामपुर, कावरा, करमरी, बवई, छोटे सलना, मारागांव, मांझीबोरण्ड, बाडरा, केरावाही और हाडीगांव सहित कुल 10 गांव के ग्रामीणजन सम्मिलित हुए। शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य शासन की पहल सुशासन तिहार के तीसरे चरण में जनसमस्याओं के समाधान और शासकीय योजनाओं से उन्हें लाभान्वित करने के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में केन्द्र एवं राज्य सरकार कई जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से ग्रामीणों की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

विधायक सुश्री उसेण्डी ने शिविर में कई ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितग्राहीमूलक सामाग्री भी प्रदाय किया। इसमें जनपद पंचायत द्वारा 12 हितग्राहियों को सामाजिक पेंशन स्वीकृति, 29 राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, कृषि विभाग द्वारा 10 किसानों को धान बीज और सहकारिता विभाग द्वारा 07 कृषकों को किसान क्रेडिट कार्ड, उद्यानिकी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को सब्जी बीज और जैविक खाद का वितरण शामिल है।समाधान शिविर में जल संरक्षण हेतु प्रत्येक घर में वाटर हार्वेस्टिंग की संरचना लगवाने, पानी के मूल्य को समझते हुए जल के अपव्यय को रोकने और पारंपरिक जल स्रोत्रों की साफ-सफाई और संरक्षण एवं संवर्धन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रदमा बघेल व श्रीमती भगवती नेताम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती जुगबती पोयाम, उपाध्यक्ष श्री बैशाखु कोर्राम, श्री दीपेश अरोरा सहित जनपद सदस्यगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, एसडीएम श्री अजय उरांव तथा कलस्टर अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सर्व सरपंच, पंच एवं ग्राम के वरिष्ठजन उपस्थित थे।

Related News

Leave a Comment