Buy Advt. Space

सीजीपीएससी परीक्षा से पहले आयोग की सदस्य डॉ. सरिता उइके ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सीजीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा से एक दिन पूर्व आयोग की सदस्य डॉ. सरिता उइके ने जिले के सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए सुव्यवस्थित बैठने की व्यवस्था, बिजली, पंखे, पीने के पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। गौरतलब है कि सीजीपीएससी परीक्षा आज दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में 08 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां कुल 2525 परीक्षार्थी शामिल होंगे।आयोग की सदस्य डॉ. उइके ने परीक्षा संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नोडल अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर सुश्री निकिता मरकाम को आवश्यक निर्देश दिए। परीक्षा केंद्रों पर नोटिस बोर्ड लगाने और परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कक्षों के दरवाजे पर रोल नंबर चस्पा करने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे परीक्षार्थियों को अपने कक्ष तक जाने में आसानी हो।

इसके अलावा परीक्षार्थियों के मोबाइल, पर्स और बैग रखने के लिए अलग कक्ष निर्धारित किया गया है। सभी परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए फोटो पहचान पत्र अनिवार्य रूप से साथ लाने का निर्देश दिया गया है। डॉ. उइके ने परीक्षा केंद्रों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे लोक सेवा आयोग के दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित करें, ताकि परीक्षा निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Related News

Leave a Comment