सुसाइड नोट में प्रेम प्रसंग और उधार पैसों का किया जिक्र, माता-पिता का इकलौता बेटा था मृतक
रवि यादव भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई में प्रेम प्रसंग में धोखा खाने से आहत एक 17 वर्षीय नाबालिग ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने सुसाइड नोट में अपने टूटे रिश्ते और कुछ उधार पैसों का जिक्र किया है। घटना भिलाई नगर थाना क्षेत्र की है।
प्रेम प्रसंग में आया तनाव
पुलिस के मुताबिक, मृतक का एक लड़की से करीबी रिश्ता था। कुछ समय से उनके बीच मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते वह तनाव में रहने लगा था। इसी मानसिक दबाव में उसने यह चरम कदम उठाया।
परिजनों का कहना
परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक उनका इकलौता बेटा था, जिसे उन्होंने गोद लिया था। बेटे को बड़े ही प्यार से पाला और उसकी हर ख्वाहिश पूरी की जाती थी। लेकिन गलत संगत की वजह से वह घरवालों की बात नहीं मानता था।
पुलिस की जांच
जानकारी मिलते ही भिलाई नगर पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या की वजह प्रेम प्रसंग में तनाव है। हालांकि, पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। दोस्तों और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
मोहल्ले में गम का माहौल

स्थानीय लोगों के मुताबिक, नाबालिग की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। माता-पिता बेटे को गोद लेकर बड़े अरमान से पाले थे, लेकिन कम उम्र में उसकी मौत ने परिवार को तोड़कर रख दिया है।








