Buy Advt. Space

प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 20 जनवरी तक  हैं।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोण्डागांव ! आदिवासी विकास शाखा कोण्डागांव के सहायक आयुक्त द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश के अधिसूचित क्षेत्रों, आदिवासी उपयोजना क्षेत्र तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्थित शालाओं में अध्ययनरत प्रतिभावान विद्यार्थियों को कक्षा 9वीं से 12वीं तक प्रयास आवासीय विद्यालय में उत्कृष्ट स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल, इंजीनियरिंग, सीए, सीएस, क्लैट तथा एनडीए की प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु सघन तैयारी कराई जाती है। वर्ष 2025-26 में इन विद्यालयों के कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी 20 जनवरी 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाईन भरे गये आवेदन पत्र में त्रुटि सुधार 21 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विद्यार्थी जिला सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास एवं परियोजना प्रशासक कोण्डागांव के कार्यालय एवं वेबसाईट https://eklavya.cg.nic.in/ से प्राप्त कर सकते

Related News

Leave a Comment