खैरागढ़ से रवि गहने की रिपोर्ट
खैरागढ़ ! प्रदेश में पंचायत सचिव की अनिश्चित कालीन हड़ताल से ग्राम पंचायत का प्रशासनिक कार्यक्रम ठप हो गया है नवनिर्वाचित सरपंच को विकास कार्य को शुरू करने में गंभीर कठिनाइयां का सामना करना पड़ रहा है ग्राम पंचायत शेरगढ़ के सरपंच श्री चंद्रकुमार जयसवाल इस स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह हड़ताल पंचायत व्यवस्था को बाधित कर रही है जिससे ग्रामीण विकास की योजनाएं ठप हो गई है

इस भीषण गर्मी में बढ़ते पेयजल संकट की स्थिति को और गंभीर बना दिया l
पेयजल संकट और प्रशासनिक ठहराव से ग्रामीण परेशान श्री चंद्रकुमार जयसवाल ने कहा कि इन दिनों भीषण गर्मी के कारण शेरगढ़ समेत कई गांव में जल संकट गहराता जा रहा है कई हैंड पंप और बोर सूख चुके है जिससे ग्रामीण को पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं ऐसे समय में पंचायत सचिव की हड़ताल ने समस्या को और जटिल बना दिया श्री चंद्रकुमार जयसवाल ने कहा कि नल जल योजना पानी टैंकर आपूर्ति और अन्य पेयजल प्रबंधन योजनाओं के लिए प्रशासनिक हस्तक्षेप जरूरी है लेकिन पंचायत सचिव के न होने से इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सकता l
ग्रामीणों को असुविधा जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र वृद्धावस्था पेंशन शौचालय निर्माण मनरेगा कार्य अन्य ग्रामीण विकास कार्य ठप पड़ी है नवनिर्वाचित सरपंच श्री चंद्रकांत जयसवाल के लिए बहुत कठिन समय है और हमें जनता ने विकास के लिए चुना है
सरकार से समाधान की अपील श्री चंद्रकांत जायसवाल ने मीडिया के माध्यम से राज्य सरकार से आग्रह किया कि इस संकट की समाधान निकाले ताकि ग्राम पंचायत मे रुके कार्य फिर से शुरू कर सके l

जिससे ग्रामीण को सुविधा मिल सके l









