Buy Advt. Space

दुर्ग पुलिस ने जब्त किए 160 बिना दस्तावेज़ों वाले वाहन, मालिकों से मांगा सबूत…

By


दुर्ग। थाना नेवई पुलिस ने जिले के विभिन्न चौकियों और थाना क्षेत्रों से 160 संदिग्ध वाहन जब्त किए हैं। इन वाहनों के मालिक अब तक अपने दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं कर पाए हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेशानुसार इन सभी वाहनों की जानकारी सार्वजनिक की है और वास्तविक मालिकों से कहा है कि वे 19 सितंबर 2025 तक दस्तावेज़ों के साथ न्यायालय या थाना प्रभारी के समक्ष पेश होकर दावा करें।

थाना प्रभारी ने बताया कि जब्त वाहनों में बिना नंबर की लूना, स्कूटर, हीरो होंडा सीडी 100, बजाज पल्सर, एक्टिवा समेत कई टू-व्हीलर शामिल हैं। इनमें से अधिकांश वाहनों के इंजन और चेसिस नंबर भी स्पष्ट नहीं हैं।

यदि निर्धारित समय सीमा तक कोई दावा प्रस्तुत नहीं किया जाता है तो इन वाहनों को नियमों के तहत निस्तारित किया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का वाहन चोरी या गुम हुआ है, तो वह जल्द से जल्द संबंधित दस्तावेज़ लेकर थाना नेवई से संपर्क करें।


Leave a Comment