Buy Advt. Space

दल्ली राजहरा: भक्त माता कर्मा पैनल ने तहसील साहू संघ चुनाव में मारी बाज़ी..

By

दल्ली राजहरा से अंकित टाटिया की रिपोर्ट

दल्ली राजहरा में तहसील साहू संघ का त्रैवार्षिक निर्वाचन संपन्न हुआ। कुल 215 मतदाताओं में से 176 ने मतदान किया, जिनमें 10 मत निरस्त रहे। चुनाव में भक्त माता कर्मा पैनल के सभी प्रत्याशी विजयी रहे। अध्यक्ष पद पर शीतल कुमार साहू ने 110 मत पाकर युवराज साहू (58 मत) को हराया। उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर गोविंद साहू को 109 और (महिला) उपाध्यक्ष पद पर श्रीमती विमला साहू को 108 मत मिले। संगठन सचिव (पुरुष) पद पर खूबलाल साहू को 119 और (महिला) संगठन सचिव पद पर श्रीमती कुंती साहू को 105 मत मिले।

चुनाव के परिणाम

Leave a Comment