Buy Advt. Space

जैन‌ श्री संघ बालोद एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स बालोद द्वारा ग्राम तरौद में 100 कैन ठंडा पानी का किया गया वितरण..

By

दल्लीराजहरा से अंकित टाटिया की रिपोर्ट..

बालोद विकासखंड के ग्राम तरौद में पेयजल दुषित होने के कारण वहा के एक युवक की डायरिया से मौत हो गयी है जिसके चलते वहा के ग्राम वासियो को पीने का पानी दूषित मिलने से काफी दिक्कत आ रही थी ग्राम वासियों की परेशानी देखते हुये आज ग्राम तरौद में जैन श्री संघ के अध्यक्ष श्री ताराचंद जी सांखला एवं चेंबर ऑफ कॉमर्स के नए नियुक्त अध्यक्ष श्री हरीश जी सांखला के नेतृत्व में 15 युवाओं की टीम के साथ आज तरौद गांव में फिल्टर युक्त ठंडा 100 पानी केन वितरण रात 8 बजे किया गया पेयजल की समस्या को देखते हुए जैन श्रीसंघ एवं चेम्बर आफ कॉमर्स पुनः कल रविवार को सुबह 10:00 बजे 300 पानी कैन का वितरण करने का निर्णय लिया है.. ग्राम तरौद मे डायरिया के प्रकोप को देखते हुए स्वच्छ ठंडा फिल्टर पानी का वितरण कर लोगो की समस्याओं पर उनके साथ खड़े होने का एक भाव लेकर उनकी सेहत में सुधार हो सके तथा सभी स्वस्थ रहे इस ओर एक कदम बढ़ाया है आज पेयजल वितरण में ग्रामवासियो का भी सहयोग सराहनीय रहा…

Leave a Comment