Buy Advt. Space

जल जीवन मिशन से हसलनार में बदलाव की शुरुआत घर घर तक पहुंच रही स्वच्छ पेयजल

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

कोंडागांव ! ग्रामीण अंचलों में शुद्ध पेयजल की समस्या से न केवल जीवनशैली प्रभावित होती है, बल्कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं और आर्थिक कठिनाइयां भी जन्म लेती है। अगर समय रहते इस समस्या का समाधान न किया जाए, तो यह भविष्य में और गंभीर रूप ले सकती है। इस समस्या का समाधान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जल जीवन मिशन जैसे योजना लाकर किया है।कोंडागांव जिले से लगभग 32 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम हसलनार में प्रधानमंत्री श्री मोदी की दूरदर्शी सोच ने जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन से बदलाव की शुरुआत हुई है । इस योजना के तहत ग्राम में प्रत्येक घर को नल से जल आपूर्ति का कनेक्शन प्रदान किया गया। गाँव में कुल 288 फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन स्थापित किए गए, और इस तरह ग्राम हसलनार “हर घर जल ग्राम” घोषित हुआ है।ग्रामवासियों के जीवन में आया बदलावजल जीवन मिशन मिशन ग्राम हसलनार के लोगों के लिए एक बदलाव की शुरुआत कर दिया है। पहले जहाँ गाँव के लोग पीने के पानी के लिए हैण्ड पम्प और कुआ पर निर्भर रहा करते थे वही आज गाँव के लोग घर पर ही पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्राप्त कर रहे हैं। इस योजना ने विशेष रूप से महिलाओं के जीवन को आसान बनाया है। नल से जल आपूर्ति ने महिलाओं को पानी की चिंता से मुक्त कर दिया है। यह सुविधा केवल समय बचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में पानी से होने वाली बीमारियों जैसे टाइफॉइड, कॉलेरा और हेपेटाइटिस से बचाव में भी सहायक सिद्ध होगी।महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए “जल वाहिनी” समूह का गठन किया गया है। इस समूह में हस्तिबा, अनीता, सुनीता, मुलबती और छबीला को जल परीक्षण के लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। ये महिलाएं अब न केवल जल की गुणवत्ता सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी जागरूक कर रही हैं।

Related News

Leave a Comment