Buy Advt. Space

पत्नी ने सोते पति को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया, गिरफ्तार

By



सूरजपुर। शहर के मानी चौक में 6 अगस्त को हुई आगजनी की घटना ने बड़ा मोड़ ले लिया है। शुरुआती जांच में इसे हादसा माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की गहन पड़ताल ने पूरे मामले को हत्या करार दिया है। इस सनसनीखेज वारदात की आरोपी कोई और नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी ही निकली। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।


जानकारी के मुताबिक, 6 अगस्त को मानी चौक निवासी सुपारी लाल बुरी तरह आग से झुलस गए थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उस समय मामला दुर्घटना मानकर दर्ज किया गया था, हालांकि पुलिस ने गहराई से जांच शुरू की।

पुलिस जांच में निकला सच

पड़ताल में सामने आया कि सुपारी लाल और उनकी पत्नी मूर्ति बाई के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों बीच-बीच में अलग भी रहते थे, लेकिन कुछ दिन पहले ही फिर से साथ रहने लगे थे। घटना के दिन मृतक के माता-पिता काम पर गए हुए थे। तभी मौका पाकर पत्नी ने सोते हुए पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।

पूछताछ में महिला ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Leave a Comment