Buy Advt. Space

गणेश विसर्जन के दौरान डीजे विवाद में भाजपा पार्षद विशाल मोटवानी की गिरफ्तारी ने शहर की राजनीति और व्यापार जगत में बवाल खड़ा कर दिया है।

By

राजहरा से अंकित टाटिया की रिपोर्ट
राजहरा। गणेश विसर्जन के दौरान 10 सितंबर की रात हुए विवाद पर पुलिस ने मोटवानी के खिलाफ गैर-जमानती धाराओं 132, 221 और 296 बीएनएस में केस दर्ज किया। शुक्रवार को व्यापारी संघ और गणेश समितियों ने एफआईआर को गलत बताते हुए रैली निकाली और ज्ञापन सौंपा, लेकिन इसी दौरान एसडीएम कार्यालय से पुलिस ने मोटवानी को गिरफ्तार कर लिया।



गिरफ्तारी के विरोध में शहर की सभी दुकानें बंद कर दी गईं और व्यापारी संघ गुप्ता चौक पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया। व्यापारी नेताओं ने पुलिस पर जबरन कार्रवाई का आरोप लगाया है।


स्थिति को काबू में रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात, पेट्रोलिंग तेज और थाने के बाहर बैरिकेड्स लगाए गए हैं। फिलहाल पार्षद मोटवानी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। भीशहर में तनाव, व्यापारी और भाजपा संगठन के बीच गुटबाजी भी उजागर।

Leave a Comment