कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट
गिरफ्तार आरोपी -1. विकास धु्रव पिता श्याम धु्रव उम्र 27 वर्ष जाति गोंड निवासी वासपारा धमतरीजिला धमतरी (छ0ग0)2. राहुल ताम्रकर पिता रामुराम ताम्रकर उम्र 27 वर्ष निवासी धु्रर्वाटोला डौण्डी जिलाबालोद छ0ग0।
कोण्डागांव ! विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 07.09.2025 को मुखबीर से सूचना पर ग्राम दुधगाॅव के पास एन.एच. 30 मेन रोड में एक सफेद रंग के बेलेनो कार कमांक CG05 AT 3674 में 14 .300 किलो ग्राम अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना कोण्डागांव में अपराध क्रमांक 298/2025 धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था एवं दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था। घटना में प्रयुक्त वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने एवं अंधेरा का फायदा उठाकर गांजा तस्करी में संलिप्त एवं वाहन में सवार अन्य 03 आरोपी फरार घटना दिनांक से हो गये थे ।
जिसकी पतासाजी की जा रही थी। श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री वाय. अक्षय कुमार भा0पु0से0 के निर्देशन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोण्डागांव श्री रूपेश कुमार के नेतृत्व में फरार आरोपियों की पतासाजी हेतु थाना कोतवाली कोण्डागांव एवं सायबर की संयुक्त टीम गठित कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान जिला धमतरी एवं डौण्डी लोहारा से आरोपी 01. विकास धु्रव पिता श्याम धु्रव उम्र 27 वर्ष जाति गोंड निवासी वासपारा धमतरी जिला धमतरी (छ0ग0), 02. राहुल ताम्रकर पिता रामुराम ताम्रकर उम्र 27 वर्ष निवासी धु्रर्वाटोला डौण्डी जिला बालोद छ0ग0 को गिरफ्तार एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर अपराध कारित करना स्वीकार करना एवं आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाए जाने से आज दिनांक 11.09.2025 को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कोण्डागांव निरीक्षक टामेश्वर चैहान, सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, प्र0आर0 अजय बघेल, आरक्षक चंदन यादव का विशेष योगदान रहा है।








