Buy Advt. Space

UTD CSVTU में किया गया युवा उत्सव का आयोजन

By

भिलाई l विवि स्तर पर इंटरजोनल टेक्फेस्ट “युवा उत्सव” का आयोजन UTD CSVTU के द्वारा सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया जिसमें कि रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग, कार्टूनिंग, वाद-विवाद, तत्कालिक भाषण, निबंध लेखन, और एकल एवं सामूहिक गायन जैसे विभिन्न विधाओं में विभिन्न महाविद्यालयों के जोन स्तर पर विजेता छात्रों ने भाग लिया |जिसमें की रंगोली प्रतियोगिता मे शासकीय पॉलीटेक्निक धमतरी की छात्रा दामिनी निषाद ने प्रथम, UTD CSVTU की छात्रा सेजल साहु ने द्वितीय तथा RCET भिलाई की ओजस्विनी ने तृतीय स्थान सुरक्षित किया; मेहंदी प्रतियोगिता में CCET, भिलाई की छात्रा प्रीति जांगड़े ने प्रथम, शासकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग की छात्रा कंचन सोनी ने द्वितीय तथा GGP, बिलासपुर की छात्रा नेहा यादव ने तृतीय स्थान सुरक्षित किया; पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शाहकीय पॉलीटेक्निक दुर्ग के प्रवीण साहु, द्वितीय स्थान पर रूंगटा भिलाई की आशीफा जुनत तथा तृतीय स्थान पर CCP, Raipur के पीयूष वर्मा रहे;कार्टूनिग में RCET भिलाई की छात्रा दामिनी वर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया;वाद-विवाद प्रतियोगिता (पक्ष) में CCP, रायपुर के योगेंद्र कुमार प्रथम, RCET, भिलाई के विक्की कुमार द्वितीय तथा शासकीय पॉलीटेक्निक महासमुंद के योगेश चंद्राकर तृतीय स्थान पर रहे; एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता (विपक्ष) में BIT, भिलाई की आनंदिता सिंह प्रथम, CCP, रायपुर के अमन गौतम द्वितीय तथा UTD, CSVTU के आर्यन मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे..तत्कालिक भाषण प्रतियोगिता में BIT, भिलाई के अरिन सिंह ने प्रथम, CCP, रायपुर के योगेंद्र कुमार ने द्वितीय तथा RIT रायपुर के मो. अज़ीम खान तृतीय स्थान प्राप्त किया;निबंध लेखन प्रतियोगिता में GGP, बिलासपुर की निखत परवीन ने प्रथम पर रही ।गायन (एकल) में निहारिका सिंह (SSTC, भिलाई) प्रथम, ओजस्वत (BIT, भिलाई) द्वितीय तथा पी. अभिजीत (SSIPMT, रायपुर) तृतीय स्थान पर रहे एवं गायन (समूह) में RCET, भिलाई ने प्रथम, SSIPMT, रायपुर ने द्वितीय, SSTC, भिलाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया|UTD CSVTU के प्रबंध निदेशक डॉ पी. के. घोष ने विजेताओं को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की साथ विश्वविद्यालय प्रभारी अधिकारी प्रोफेसर एसआर ठाकुर एवं कार्यक्रम सयोजक डॉ. तारकेश्वरी वर्मा ने कार्यक्रम ने छात्रों द्वारा विभिन्न विधाओं में भाग लेने पर उनकी प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी कला के क्षेत्र से जुड़े रहने का कामना की|

Leave a Comment