ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। कोंडागांव, भारत के लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकता के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर कोण्डागांव पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में विद्यार्थियों के लिए रंगोली, चित्रकला एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 110 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यबोध का दिया संदेश
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान तथा राष्ट्रीय एकता और कर्तव्यबोध के प्रति जागरूक करना था। प्रतिभागियों ने अपनी कला और रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सरदार पटेल के विचारों एवं योगदान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
अतिथियों ने बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, दीपेश अरोरा, कुलवंत चहल और संतोष पात्रा उपस्थित थे। अतिथियों ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, रचनात्मक सोच और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
एसपी ने युवाओं को सरदार पटेल के आदर्श अपनाने का किया आह्वान
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चन्द्रा, एसडीओपी रूपेश कुमार, एसडीओपी स्निग्धा सलामे सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। युवाओं को उनके आदर्शों, दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्र सेवा की भावना से प्रेरणा लेकर देश और समाज के विकास में सक्रिय योगदान देना चाहिए।
प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
चित्रकला प्रतियोगिता
- प्रथम – हीरामणी (चावरा स्कूल)
- द्वितीय – ईशान देवांगन
- तृतीय – रोहन देवांगन
निबंध लेखन प्रतियोगिता
- प्रथम – भूमि पटेल
- द्वितीय – संजना सिंह
- तृतीय – उमेश्वरी पोयाम
रंगोली प्रतियोगिता
- प्रथम – आदेश्वर स्कूल
- द्वितीय – चावरा स्कूल
- तृतीय – आत्मानंद स्कूल
भविष्य में भी होंगे जनजागरूकता कार्यक्रम
कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं को सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रतिभागियों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की गई। कोण्डागांव पुलिस ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में राष्ट्रीय मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व और कानून के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करेंगे। साथ ही भविष्य में भी विद्यार्थियों और आमजन के लिए ऐसे जनजागरूकता एवं व्यक्तित्व विकास संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात कही गई।








