Buy Advt. Space

रायपुर में IPL मैचों के टिकट रेट तय, 2000 से 40000 रुपये तक कीमत

By

ब्यूरो महेश प्रजापति रायपुर। राजधानी रायपुर में होने वाले (IPL) 2026 के मैचों को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी बीच मैचों के टिकट रेट भी लगभग तय कर लिए गए हैं।

सामान्य टिकट 2000 रुपये से शुरू

जानकारी के अनुसार, सामान्य सीटों के टिकट 2000 रुपये से शुरू होंगे। वहीं अन्य स्टैंड्स के लिए 2500, 3500, 5000 और 8000 रुपये तक की कीमत तय की गई है। छात्रों के लिए भी 2000 रुपये में टिकट उपलब्ध कराने की योजना है।

प्रीमियम टिकट की ऊंची कीमत

प्रीमियम अनुभव चाहने वाले दर्शकों के लिए सिल्वर कैटेगरी का टिकट 20000 रुपये, गोल्ड कैटेगरी 30000 रुपये और प्लैटीनम कैटेगरी 40000 रुपये तक तय की गई है।

कॉर्पोरेट बॉक्स के लिए विशेष व्यवस्था

सूत्रों के मुताबिक, कॉर्पोरेट बॉक्स का आनंद लेने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को करीब 30000 रुपये खर्च करने होंगे। हालांकि, टिकट रेट्स की अंतिम आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।

रायपुर में होंगे दो बड़े मुकाबले

गौरतलब है कि रायपुर के में IPL 2026 के तहत दो मुकाबले खेले जाएंगे।

10 मई को (RCB) का मुकाबला (MI) से होगा, जबकि 13 मई को RCB का सामना (KKR) से होगा।

शाम 7:30 बजे से होंगे मैच

दोनों मुकाबले शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे, जिन्हें लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। टिकट बिक्री को लेकर अंतिम घोषणा जल्द की जा सकती है।

Leave a Comment