अंकित टाटिया रिपोर्टर
दल्ली राजहरा। हमर सुघ्घर पंडर दल्ली सेवा समिति ने मानवता और सामाजिक दायित्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए शासकीय प्राथमिक शाला पंडर दल्ली के 54 बच्चों को गर्म कपड़ों (स्वेटर) का वितरण किया। कक्षा पहली से लेकर पाँचवीं तक अध्ययनरत सभी छात्रों को सर्दी से बचाव हेतु स्वेटर प्रदान किए गए। कार्यक्रम स्कूल परिसर में सौहार्दपूर्ण माहौल में आयोजित हुआ, जिसमें समिति के पदाधिकारियों से लेकर शिक्षक–शिक्षिकाओं तक सभी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मातृशक्ति एवं पूर्व हेल्थ सुपरवाइजर श्रीमती मोतिम चतुर्वेदी, समाजसेवी अनादि माथुर, श्रीमती दामिनी साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती पूनम जायसवाल, तहसील साहू समाज राजहरा की अध्यक्ष शीतल साहू, संकुल समन्वयक राजमल जैन एवं वरिष्ठ शिक्षक–शिक्षिकाएं शामिल हुए। सभी ने समिति द्वारा किए गए इस सेवा कार्य को अत्यंत सराहनीय बताया।
संकुल समन्वयक राजमल जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवा समिति का यह प्रयास वास्तव में अनुकरणीय है। सर्दी के मौसम में छोटे बच्चों के लिए गर्म कपड़े बेहद आवश्यक होते हैं, और समिति द्वारा किया गया यह योगदान बच्चों के स्वास्थ्य और उनकी शिक्षा दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि शाला परिवार समिति के इस नेक कार्य के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।
स्कूल की प्रधान पाठक श्रीमती सरस्वती यादव तथा शिक्षिकाएं—श्रीमती शीला खांडेकर, श्रीमती राजेश्वरी सोनगेर, श्रीमती अभिलाषा भगत, सुश्री किरण श्रीवास्तव और शिक्षक धनसिंग यादव सहित समस्त स्टाफ ने बच्चों को स्वेटर वितरण में सहयोग किया। सफाई कर्मी व रसोई कर्मचारियों की उपस्थिति ने भी कार्यक्रम को सफल बनाया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष जीवन लाल साहू सहित सदस्य—शिव प्रसाद साहू, मिलाप कुर्रे, सुश्री ममता नेता, बचित्तर सिंह संधू, विकास गजभिए, रोहित साहू, भोजराम साहू आदि उपस्थित रहे। समिति ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य जारी रखने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। छोटे-छोटे चेहरों पर मुस्कान ही इस पहल की सबसे बड़ी सफलता रही।








