भिलाई। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती (23 जनवरी) के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा भिलाई द्वारा आज़ादी के संघर्ष से लेकर विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से भव्य मशाल रैली का आयोजन किया गया। यह मशाल रैली भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल के नेतृत्व में निकाली गई।
मशाल रैली की शुरुआत सुपेला गदा चौक से हुई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए घड़ी चौक में संपन्न हुई। रैली के दौरान नेताजी के साहसी नेतृत्व, उनके अमर नारे “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” और राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
हाथों में जलती मशालें लिए युवाओं और नागरिकों ने वंदे मातरम् और जय हिंद के गगनभेदी नारों के साथ देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। रैली में समाज के विभिन्न वर्गों के युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, भाजपा जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ जायसवाल, प्रदेश सह-प्रमुख आईटी अमित मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष ओबीसी मोर्चा विजय जायसवाल, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री चंदेश्वरी बंधे, प्रदेश सह-प्रमुख नीति अनुसंधान विशालदीप नायर, जिला महामंत्री विनय सेन, जिला मंत्री सौरभ चटर्जी, हर्षल यादव, जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा, जिला प्रचार-प्रसार मंत्री चंदन यादव, अभिषेक पांडेय, निखिल सोनी, जिला कन्या शक्ति संयोजिका अर्पणा मुखर्जी, जिला स्वाध्याय मंडल प्रमुख पी. राज, दीपक गौतम, जिला प्रशिक्षण प्रमुख हरिओम चौहान, नीरज तिवारी, मंडल अध्यक्षगण नवीन सिंह, मनीष पीपरोल, सोनू यादव, सी.एच. प्रशांत, महामंत्री मनीष चौधरी सहित नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष, पार्षदगण, भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह जानकारी भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी जयंत शर्मा ने दी।
नेताजी जयंती पर भिलाई युवा मोर्चा ने निकाली भव्य मशाल रैली








