Buy Advt. Space

कर्मचारियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन – मोदी की गारंटी लागू करने की मांग

By





महंगाई भत्ता और नियमितीकरण पर सरकार से कार्रवाई की अपील।।

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर दुर्ग जिले के कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
कर्मचारियों ने “मोदी की गारंटी” लागू करने, केंद्र के समान तिथि से महंगाई भत्ता और राहत देने, चार स्तरीय वेतनमान, भत्तों के पुनरीक्षण, तथा संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग की।


संघ के जिलाध्यक्ष भानुप्रताप यादव ने बताया कि लगभग दो वर्ष के शासनकाल के बावजूद घोषणाओं पर अमल नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान हो रहा है।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदीप सिंह चौहान (बाबा भाई), मनीष तिवारी, शिवदयाल घृतलहरे, गौरीशंकर रावना, नवीन गुप्ता, धर्मेन्द्र देशमुख, अशोक गुप्ता, प्रवीण रात्रे, मोतीराम खिलाड़ी सहित कई कर्मचारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment