Buy Advt. Space

शादी का झांसा देकर युवती का शोषण, आरोपी गिरफ्ता

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । थाना कोंडागांव पुलिस ने शादी का प्रलोभन देकर युवती का कई वर्षों तक यौन शोषण करने वाले आरोपी को घटना दर्ज होने के कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 11 मई 2026 को थाना कोंडागांव पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2021 से ग्राम चिपावंड निवासी जयनाथ कोर्राम के साथ उसका प्रेम संबंध था। आरोपी ने शादी करने का वादा कर उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बनाए।

शादी का वादा कर करता रहा शोषण

पीड़िता के अनुसार आरोपी वर्ष 2025 तक शादी का आश्वासन देकर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी पीड़िता शादी की बात करती, आरोपी टालमटोल करता था। आखिरकार 4-5 वर्षों तक संबंध बनाए रखने के बाद आरोपी ने शादी करने से इनकार कर दिया।

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोंडागांव श्री कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी कोंडागांव श्री रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक अखिलेश धीवर और टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को भेजा गया जेल

गिरफ्तार आरोपी जयनाथ कोर्राम पिता पूरण कोर्राम उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम चिपावंड थाना कोंडागांव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन पुलिसकर्मियों की रही प्रमुख भूमिका

कार्रवाई में वर्तमान प्रभारी उप निरीक्षक राजीव गोटा, उप निरीक्षक अखिलेश धीवर, सहायक उप निरीक्षक कांति यादव, महिला आरक्षक सोना मरकाम, श्यामा नाग, आरक्षक बुधराम कोर्राम, प्रभु राम नेताम यादव एवं गौरव यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment