Buy Advt. Space

कोण्डागांव के सात छात्रों का अग्निवीर इंडियन आर्मी में हुआ चयन

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव के शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पीएमटी बालक छात्रावास में अध्ययनरत 7 छात्रों का चयन Indian Army की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुआ है। छात्रों की इस सफलता से महाविद्यालय, छात्रावास और जिलेभर में खुशी और गर्व का माहौल है।

आदिवासी युवा छात्र संगठन से जुड़े हैं सभी चयनित छात्र

विशेष बात यह है कि चयनित सभी छात्र आदिवासी युवा छात्र संगठन कोण्डागांव के सक्रिय सदस्य हैं। छात्रों की इस उपलब्धि को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

शिक्षकों और अधिकारियों ने दी बधाई

छात्रों के चयन पर महाविद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत कोण्डागांव के सीईओ उत्तम कुमार मोहब्बिया, छात्रावास अधीक्षक एम.आर. कोमरा तथा पूर्व अधीक्षक बृजलाल नाग ने भी चयनित छात्रों को बधाई दी।

संगठन पदाधिकारियों ने जताया गर्व

आदिवासी युवा छात्र संगठन कोण्डागांव के अध्यक्ष मुकेश पोयाम, छात्रावास अध्यक्ष रयतु कश्यप, उपाध्यक्ष अनुराज कोर्राम एवं सचिव ओजस्वी नेताम ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने चयनित छात्रों के सफल, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Leave a Comment