Buy Advt. Space

कोण्डागांव पुलिस ने खुडखुडिया जुआ मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार किए

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । कोण्डागांव में पुलिस ने अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खुडखुडिया जुआ खिलाने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 3 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से जुआ सामग्री और नगदी रकम जब्त की है।

वार्षिक मेला और साप्ताहिक बाजार में चल रहा था जुआ

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कमेला के वार्षिक मेला स्थल और ग्राम सोनाबाल के साप्ताहिक बाजार में कुछ लोग रुपए-पैसों का दांव लगाकर प्रतिबंधित खुडखुडिया जुआ खेला रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना कोण्डागांव एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर कार्रवाई की।

3 मामलों में 5 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में—

  • समधु पोयाम निवासी कतावण्ड थाना अनंतपुर
  • अशराम पनका निवासी डंगारीगुड़ा कोईगाम थाना डाबुआ
  • परितोष राय निवासी पुरला, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
  • पदमन सता निवासी परसला, जिला नवरंगपुर (उड़ीसा)
  • बृजलाल सेठिया निवासी सोनाबाल थाना कोण्डागांव

शामिल हैं।

जुआ सामग्री और नगदी जब्त

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से खुडखुडिया गोटा (पासा), टोकना, खुडखुडी पर्दा तथा नगदी 11,475 रुपये जब्त किए। सभी सामान को गवाहों की मौजूदगी में जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई

पुलिस जांच में आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 03 के तहत अपराध पाए जाने पर मामला दर्ज कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी रूपेश कुमार एवं नरेन्द्र पुजारी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में की गई।

टीम का रहा विशेष योगदान

पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय, उप निरीक्षक राजकुमार कोमरा, प्रधान आरक्षक अशोक मरकाम, प्रधान आरक्षक सतीश चिण्डा, आरक्षक वेदराम चंदेल, महिला आरक्षक नेमा ध्रुव सहित साइबर शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment