Buy Advt. Space

छेड़छाड़ आरोपी को कोण्डागांव पुलिस ने घंटों में किया गिरफ्तार

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । कोण्डागांव पुलिस ने छेड़छाड़ के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त कर लिया है।

मेले से लौटते समय हुई घटना

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 26 अप्रैल 2026 को थाना कोण्डागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 25 अप्रैल की रात ग्राम बड़े बेंदरी में आयोजित वार्षिक मेले में गई थी। देर रात करीब 2:30 बजे आरोपी डोनाल्ड बघेल ने उसे स्कूटी से घर छोड़ने का झांसा दिया।

सुनसान जगह पर की छेड़छाड़

रास्ते में आरोपी ने ग्राम बड़े बेंदरी के नया पारा स्थित आम के पेड़ के पास स्कूटी रोककर पीड़िता के साथ गलत नियत से जबरदस्ती छेड़छाड़ की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस ने बनाई टीम, आरोपी गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के निर्देश पर तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपील चंद्रा के मार्गदर्शन और एसडीओपी श्री रूपेश कुमार के पर्यवेक्षण में टीम गठित की गई। जांच के दौरान आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार किया।

स्कूटी जब्त, आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी डोनाल्ड बघेल (उम्र 21 वर्ष, निवासी बड़े बेंदरी बायकापदर) को 26 अप्रैल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। घटना में प्रयुक्त स्कूटी क्रमांक सीजी 27 एन 2609 को भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस टीम का रहा विशेष योगदान

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, सहायक उप निरीक्षक शांति यादव, प्रधान आरक्षक अशोक मरकाम, आरक्षक गायत्री शोरी, करण ध्रुव एवं विष्णु मरई का विशेष योगदान रहा।

Leave a Comment