Buy Advt. Space

कोंडागांव में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, अफवाहों से बचने प्रशासन की अपील

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव । जिले में पिछले तीन-चार दिनों से पेट्रोल पंपों पर बढ़ती भीड़ और पेट्रोल-डीजल की कमी संबंधी अफवाहों को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर के नेतृत्व में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें एडीशनल एसपी श्री कपिल चंद्रा सहित जिले के पेट्रोल पंप संचालक उपस्थित रहे।

जरूरत से ज्यादा खरीदारी बनी भीड़ की वजह

बैठक में पेट्रोल पंप संचालकों ने बताया कि आम नागरिकों द्वारा आवश्यकता से अधिक पेट्रोल-डीजल खरीदने के कारण पंपों पर भीड़ बढ़ी है। इससे नियमित सप्लाई व्यवस्था प्रभावित होती दिखाई दे रही है, जबकि ऑयल कंपनियों द्वारा जिले की औसत दैनिक मांग के अनुसार लगातार ईंधन की आपूर्ति की जा रही है।

जिले में नहीं है ईंधन की कोई कमी

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल और डीजल की किसी प्रकार की कमी नहीं है। पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई भी सामान्य रूप से जारी है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण या अतिरिक्त खरीदारी न करें। प्रशासन ने कहा कि संयम और सहयोग से व्यवस्था सामान्य बनी रहेगी।

Leave a Comment