ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना ने सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध और प्रभावी तरीके से सुनिश्चित किया जाए।
सुशासन तिहार पर विशेष फोकस
बैठक में कलेक्टर ने सुशासन तिहार और बस्तर मुन्ने के तहत आयोजित होने वाले शिविरों की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविरों में अधिक से अधिक लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाया जाए और प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण किया जाए।
अटल मॉनिटरिंग रैंकिंग की समीक्षा
कलेक्टर ने अटल मॉनिटरिंग के तहत विभिन्न योजनाओं की जिला रैंकिंग की विभागवार गहन समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं की प्रगति का सही और अद्यतन डेटा प्रतिमाह पोर्टल पर दर्ज किया जाए, ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके।
इन योजनाओं की हुई समीक्षा
बैठक में कई महत्वपूर्ण शासकीय योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई, जिनमें शामिल हैं—
- प्रधानमंत्री आवास योजना
- पीएम सूर्य घर योजना
- पोषण अभियान
- सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0
- स्वच्छ भारत अभियान
- महतारी वंदन योजना
- हर घर जल योजना
- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम
अधिकारियों की उपस्थिति
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल, डीएफओ श्री चुड़ामणी सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अविनाश भोई, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।








