Buy Advt. Space

कलेक्टर ने जनजातीय गरिमा उत्सव और योजनाओं की समीक्षा की

By

ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोण्डागांव। कोण्डागांव में मंगलवार को आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने केन्द्र एवं राज्य शासन की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में “जनजातीय गरिमा उत्सव 2026” के सफल आयोजन को लेकर विशेष चर्चा की गई।

जनजातीय क्षेत्रों तक पहुंचेंगी शासन की योजनाएं

कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जनजातीय गरिमा उत्सव के तहत दूरस्थ एवं विशेष रूप से जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत हितग्राहियों तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को बेहतर समन्वय के साथ कार्यक्रमों के संचालन के निर्देश दिए।

लंबित आवेदनों के शीघ्र निराकरण पर जोर

बैठक में बस्तर मुन्ने और सुशासन तिहार के तहत प्राप्त आवेदनों के निराकरण की समीक्षा भी की गई। अधिक लंबित आवेदन वाले विभागों को प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

पेट्रोल-डीजल और खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा

कलेक्टर ने जिले में पेट्रोल-डीजल एवं एलपीजी की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए पेट्रोल पंपों में स्टॉक की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषि विभाग को खाद और बीज की उपलब्धता एवं गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कृषि केन्द्रों की सतत निगरानी करने कहा गया।

प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति तेज करने निर्देश

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी अंतर्गत स्वीकृत आवासों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश संबंधित जनपद सीईओ एवं सीएमओ को दिए।

स्वास्थ्य केन्द्रों में समय पर मिले जन्म प्रमाण पत्र

स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर ने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केन्द्रों में जन्म लेने वाले बच्चों के जन्म प्रमाण पत्र निर्धारित समय-सीमा में उसी केन्द्र से सुगमता के साथ उपलब्ध कराए जाएं।

राजस्व प्रकरण, राशन वितरण और जनगणना की समीक्षा

बैठक में राजस्व प्रकरणों के निराकरण, स्वामित्व योजना अंतर्गत मैप वितरण, जनगणना की प्रगति, राशन वितरण, धान उठाव, लखपति दीदी, एग्रीस्टैक पंजीयन तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शेष हितग्राहियों को लाभान्वित करने सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment