ब्यूरो बन्नूराम यादव कोंडागांव। विश्व मानवाधिकार दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव किरण चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गायत्री साय के नेतृत्व में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोण्डागांव में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित किया गया।
विधिक साक्षरता के प्रति जागरूकता
शिविर का आयोजन प्रतिधाकर अधिवक्ता सुरेन्द्र भट्ट एवं अधिकार मित्र के सहयोग से किया गया। इसका उद्देश्य छात्राओं को उनके मूलभूत अधिकारों, मानवाधिकारों, बाल अधिकारों एवं दैनिक जीवन से जुड़े आवश्यक कानूनी प्रावधानों के बारे में जानकारी प्रदान करना था।
महिला सुरक्षा एवं साइबर क्राइम पर विशेष जानकारी
शिविर में छात्राओं को
मानव अधिकार
बालिका सुरक्षा
शिक्षा का अधिकार
साइबर अपराध से बचाव
पॉक्सो एक्ट
महिला सुरक्षा कानून
के बारे में सरल एवं रोचक तरीके से विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही छात्राओं को यह भी बताया गया कि किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, हिंसा या शोषण की स्थिति में वे किस प्रकार कानूनी सहायता प्राप्त कर सकती हैं।
आत्मरक्षा और आत्मविश्वास बढ़ाने के सुझाव
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय, आत्मविश्वास बढ़ाने के तरीके तथा कानूनी सहायता के लिए उपलब्ध माध्यमों के बारे में भी बताया गया। शिविर में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
अधीक्षिका ने जताया आभार
अंत में विद्यालय की अधीक्षिका ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम छात्राओं को सुरक्षित, सक्षम एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित
इस अवसर पर विद्यालय की अधीक्षिका एवं अधिकार मित्र पारेश्वर देवांगन, रंजन बैध, लोकेश यादव सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।
कस्तूरबा विद्यालय में मानवाधिकार व विधिक जागरूकता, छात्राओं को सुरक्षा जानकारी








