तेज रफ्तार ट्रक ने ली जान
पितेश्वर हरपाल जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचल दिया, जिसमें युवक निकेश की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बैठी युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई और इसका लाइव वीडियो सामने आया है।
शव दिहाड़ी सड़क पर चपाजाम
शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे मृतक के परिजनों एवं ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर करीब 5 घंटे तक चक्काजाम किया। ग्रामीणों ने 20 लाख रुपये मुआवजे और क्षेत्र में भारी वाहनों पर नो-एंट्री नियम सख्ती से लागू करने की मांग की।
प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची
सूचना मिलते ही अकलतरा थाना प्रभारी सहित प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देने का प्रयास किया, लेकिन परिजन अपनी मांगों पर अड़े रहे। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।
मुआवजा राशि पर बनी सहमति
काफी देर तक बातचीत के बाद ट्रक मालिक की ओर से 3.75 लाख रुपये और प्रशासन की ओर से 25 हजार रुपये की सहायता राशि पर सहमति बनी, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त कराया गया। फिलहाल पुलिस फरार ट्रक चालक की खोज में जुटी है।
भारी वाहनों पर रोक की मांग
क्षेत्र में लगातार हो रहे सड़क हादसों को देखते हुए ग्रामीणों ने भारी वाहनों पर समयबद्ध रोक लगाने की मांग की है, जिसे प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया जा रहा है।
तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम








