ब्यूरो चीफ बन्नूराम यादव कोंडागांव। शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने शिक्षा को व्यवहारिक और रोजगारोन्मुख बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल से विद्यार्थियों को अब सीधे सरकारी लैब में कार्य करने, सीखने और शोध करने का अवसर मिलेगा।
MoU पर हुए हस्ताक्षर
इस समझौते पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरला आत्राम एवं जिला जल परीक्षण प्रयोगशाला के कार्यपालन अभियंता श्री वीरेंद्र पांडेय ने हस्ताक्षर किए। गवाह के रूप में IQAC प्रभारी डॉ. देवाशीष हालदार तथा जिला समन्वयक श्री मिथिलेश कुमार साहू ने भी हस्ताक्षर कर साझेदारी को औपचारिक रूप दिया।
छात्रों को मिलेंगे ये प्रमुख लाभ
इस MoU के तहत विद्यार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी—
- जल गुणवत्ता परीक्षण की लाइव ट्रेनिंग
- आधुनिक उपकरणों पर कार्य करने का अवसर
- प्रोजेक्ट एवं रिसर्च हेतु फ्री सैंपल टेस्टिंग
- UG, PG और PhD छात्रों को रिसर्च सपोर्ट
- इंटर्नशिप और फील्ड एक्सपोजर
- डेटा एनालिसिस और प्रोफेशनल रिपोर्ट राइटिंग स्किल
“असली सीखने का मंच मिलेगा” — डॉ. नसीर अहमद
रसायनशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ. नसीर अहमद ने बताया कि महाविद्यालय लगातार विभिन्न संस्थानों से MoU कर रहा है, जिससे छात्रों को सीधा लाभ मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थी केवल थ्योरी तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि प्रयोग करके, डेटा समझकर और प्रोफेशनल स्किल्स विकसित कर अपने करियर को मजबूत बना सकेंगे।
शिक्षा और तकनीक का मजबूत सेतु
यह समझौता शिक्षा और सरकारी तकनीकी संस्थानों के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करेगा। इससे विद्यार्थियों की प्रयोगात्मक दक्षता बढ़ेगी और वे रोजगार व शोध के क्षेत्र में अधिक सक्षम बनेंगे।
सर्वांगीण विकास की दिशा में पहल
महाविद्यालय प्रशासन ने इस पहल को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, कौशल उन्नयन और क्षेत्र में वैज्ञानिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।








