Buy Advt. Space

गरियाबंद में घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का एसपी वेदव्रत सिरमौर ने निरीक्षण

By

ब्यूरो नूतन साहू गरियाबंद । जिले में नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने शनिवार को जिले के घोर नक्सल प्रभावित पुलिस कैंप छिंदौला, ओढ़ एवं कुल्हाड़ीघाट का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैंप में तैनात पुलिस जवानों से मुलाकात कर उनकी ड्यूटी, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली।


पुलिस जवानों से संवाद, योग-व्यायाम पर दिया जोर

कैंप निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने जवानों से उनके हाल-चाल पूछे और मनोबल बढ़ाया। उन्होंने जवानों को दैनिक दिनचर्या के साथ नियमित व्यायाम एवं योगाभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया, जिससे वे शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकें।

ग्रामीणों से हुए रूबरू, सुनी समस्याएं

कैंप भ्रमण के पश्चात पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर ने छिंदौला, ओढ़, कुल्हाड़ीघाट एवं अमलोर गांव के ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं।


महिलाओं, बच्चों और ग्राम प्रमुखों से संवाद

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने गांव के महिलाओं, बच्चों एवं ग्राम प्रमुखों से भी बातचीत की। ग्रामीणों ने बिजली, पानी, स्कूल, भवन जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी से अवगत कराया।


मूलभूत सुविधाओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन

ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय कर शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन ग्रामीणों की मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Comment