Buy Advt. Space

दुर्ग में डबल मर्डर का खुलासा: नाबालिग पोती संग ऐसा काम कर रहे थे युवक, दादी ने देखा तो कर दी हत्या

By


दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में 6 मार्च 2024 को हुई दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। यह मामला उस समय पूरे जिले में सनसनी का कारण बना था जब एक ही घर में वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की लहूलुहान लाश मिली थी। अब आठ महीने की लंबी और जटिल जांच के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस जांच में सामने आई चौंकाने वाली कहानी

6 मार्च 2024 की रात ग्राम गनियारी में अज्ञात आरोपियों ने वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की बेरहमी से हत्या कर दी थी। दोनों के शरीर पर धारदार और भोथरे हथियारों के गहरे निशान मिले थे। घटना की सूचना पर एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ, डॉग स्क्वॉड और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर विशेष जांच टीम गठित की गई। टीम ने 62 संदिग्धों से पूछताछ की और अहम साक्ष्य जुटाए। जांच में तकनीकी व वैज्ञानिक तरीकों का भी सहारा लिया गया — अहमदाबाद और रायपुर में पॉलीग्राफ, ब्रेनमैपिंग और नार्को टेस्ट कराए गए।


अवैध संबंध का राज और हत्या की साजिश

पूछताछ और वैज्ञानिक परीक्षणों में पुलिस को पता चला कि हत्या के पीछे का मुख्य आरोपी चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद (23 वर्ष) है। उसने अपनी सगाई के बाद अवैध संबंधों के उजागर होने के डर से अपनी नाबालिग प्रेमिका और उसकी दादी की हत्या की थी।

मृतका बालिका को आरोपी की सगाई की जानकारी मिल गई थी और उसने अपनी सहेलियों के सामने आरोपी को बेनकाब करने की बात कही थी। यह सुनकर चुमेन्द्र डर गया कि उसका रिश्ता टूट जाएगा और बदनामी होगी। उसने अपने शराब तस्करी के साथी पंकज उर्फ पवित्र निषाद (30 वर्ष) और एक अन्य फरार आरोपी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।


घटना की रात क्या हुआ था

घटना के दिन चुमेन्द्र अपने दोस्तों के साथ उतई के पास घुघसीडीह गया था ताकि लोगों को गुमराह कर सके। रात करीब 1 बजे वह गांव लौटा और भाई को फोन कर दरवाजा खुलवाया। बाद में वह घर से चुपचाप निकल गया और अपने साथियों को व्हाट्सएप कॉल कर बुलाया। साथी पंकज और एक अन्य व्यक्ति स्कार्पियो गाड़ी (CG 06 E 6666) में गांव पहुंचे।

चुमेन्द्र ने मृतका बालिका को आवाज देकर बाहर बुलाया और बहलाने की कोशिश की। जब बालिका ने उसकी सगाई का जिक्र करते हुए मना कर दिया तो आरोपी गुस्से में आकर टंगीया (कुल्हाड़ी जैसी धारदार वस्तु) से बालिका के सिर पर हमला करने लगा। चीख सुनकर दादी जागी तो आरोपी ने उस पर भी चाकू से कई बार वार किया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने हथियार तालाब में धोकर अपने साथियों से कहा – “काम हो गया।” फिर सभी अलग-अलग दिशा में भाग गए।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा अपराधी

जांच के दौरान चुमेन्द्र की हरकतों और वैज्ञानिक परीक्षणों की रिपोर्ट से पुलिस को ठोस सबूत मिले। आरोपी ने आखिरकार अवैध संबंध और हत्या की बात कबूल कर ली।
पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, स्कार्पियो गाड़ी और दो मोबाइल फोन बरामद किए।


आरोपियों का आपराधिक इतिहास

दोनों आरोपी पहले से ही आपराधिक प्रवृत्ति के हैं —

-चुमेन्द्र निषाद पर पहले मारपीट, धमकी और आबकारी एक्ट के तहत कई केस दर्ज हैं।
-पंकज निषाद पर भी आबकारी एक्ट और मारपीट के मामले दर्ज हैं।


पुलिस टीम का सराहनीय प्रयास

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा गठित विशेष टीम, थाना पुलगांव एवं एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई से यह जटिल केस सुलझ पाया।
गिरफ्तार आरोपी हैं —
1️⃣ चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद (23 वर्ष)
2️⃣ पंकज उर्फ पवित्र निषाद (30 वर्ष)

जप्त सामग्री:

मोबाइल 02 नग
चाकू 01 नग
स्कार्पियो वाहन 01 नग


अपराध क्रमांक: 153/2024
धारा: 302, 450, 201, 120 (B) आईपीसी

#गनियारीहत्याकांड #दुर्गपुलिस #CrimeNews #छत्तीसगढ़न्यूज़ #DoubleMurder #PulgavThana #BreakingNews #AagaazNews

Leave a Comment