दुर्ग। कड़ाके की ठंड के बीच दुर्ग पुलिस के एक जवान ने मानवता और सेवा का बेहतरीन उदाहरण पेश किया है। दुर्ग पुलिस में पदस्थ प्रधान आरक्षक (HC/1260) इंद्रजीत कुमार ने जरूरतमंद और गरीब लोगों को कंबल वितरित कर ठंड से राहत पहुंचाई।

रात के समय सड़कों और खुले स्थानों पर रहने वाले गरीब, असहाय और बेसहारा लोगों को कंबल बांटते हुए प्रधान आरक्षक इंद्रजीत कुमार ने यह संदेश दिया कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था ही नहीं, बल्कि समाज की सुरक्षा और सेवा का भी मजबूत स्तंभ है।
इस नेक पहल से जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने दुर्ग पुलिस और प्रधान आरक्षक इंद्रजीत कुमार की इस मानवीय सोच की सराहना की।
दुर्ग पुलिस की यह पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है कि खाकी सिर्फ सख्ती का प्रतीक नहीं, बल्कि संवेदना और सहयोग की पहचान भी है।








