भिलाई! भिलाई नगर 26 अप्रैल 2025:- रिसाली नगर पालिक निगम वार्ड 33 के पार्षद परमेश्वर कुमार पिंटू पिता देवदास 37 साल शिवपारा बस्ती रिसाली को भिलाई इस्पात संयंत्र के भीतर से तांबा चोरी करते हुए पकड़ा गया है। उसे सीआईएसएफ ने भट्टी पुलिस के हवाले किया है। आरोपी को चोरी में प्रयुक्त कार एवं 220 किलो तांबे सहित भट्टी पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
आरोपी पार्षद परमेश्वर कुमार पिंटू स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीत कर पार्षद बना था बाद में उसने कांग्रेस में प्रवेश किया और महापौर ने उसे MIC सदस्य बनाया प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होते ही आरोपी पार्षद परमेश्वर कुमार पिंटू ने MIC से इस्तीफा देकर भाजपा में प्रवेश कर लिया.








