Buy Advt. Space

भिलाई में नौकर ने किया चोरी, ₹10,000 उड़ाए — पुलिस ने भेजा जेल

By



भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र के प्रगति नगर में घरेलू नौकर ने ही अपने मालिक के घर से ₹10,000 की चोरी कर ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी मुकेश सराफ (55 वर्ष) निवासी प्रगति नगर, रिसाली ने थाना नेवई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उन्होंने 17 अक्टूबर की सुबह अपने घर की आलमारी के लाकर में ₹45,000 रखे थे और काम पर निकल गए थे। शाम को जब उनकी पत्नी अरुणा सराफ ने आलमारी देखी, तो ₹10,000 रुपए गायब मिले।

प्रार्थी ने शक के आधार पर अपने नौकर इंद्रजीत महतो पर आरोप लगाया, जो पहले भी घर और दुकान से सामान चोरी कर चुका था। जांच में पुलिस ने आरोपी को तलब कर पूछताछ की। पूछताछ में इंद्रजीत ने चोरी की बात कबूल करते हुए बताया कि उसने ₹10,000 में से ₹9,000 खर्च कर दिए और ₹1,000 अपने पास रखे हैं। साथ ही उसने दुकान से चोरी किए गए पार्ट्स कबाड़ी को बेचने की बात भी स्वीकारी।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कमल सिंह सेंगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी से ₹1,000 की रकम बरामद की और उसे गिरफ्तार कर 25 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई में प्र.आर. 1467 और आर. 1603 रवि बिसाई की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:
इंद्रजीत महतो, उम्र 30 वर्ष, निवासी पुरानी बस्ती सुपेला

Leave a Comment