दुर्ग। भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी श्री अभिषेक शांडिल्य (भा.पु.से.) ने आज 23 जनवरी 2026 को विधिवत रूप से पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज के पद का कार्यभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण अवसर पर निवर्तमान पुलिस महानिरीक्षक श्री रामगोपाल गर्ग ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।

पदभार संभालने के बाद श्री शांडिल्य ने दुर्ग रेंज के अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और समग्र पुलिसिंग व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष और प्रभावी पुलिसिंग उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही बेहतर समन्वय, अनुशासन और कार्यकुशलता पर विशेष जोर देने की बात कही।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग श्री विजय अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री मणि शंकर चंद्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री ऋचा मिश्रा सहित दुर्ग रेंज के सभी राजपत्रित अधिकारी एवं कार्यालयीन स्टाफ मौजूद रहे।
नई जिम्मेदारी संभालने के साथ ही दुर्ग रेंज में पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।








