भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद दुर्ग-भिलाई के लोकप्रिय विधायक गजेन्द्र यादव का बुधवार को भिलाई आगमन पर ज़ोरदार स्वागत किया गया।
भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन के निर्देशानुसार भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, कैंप मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह, जामुल मंडल अध्यक्ष प्रशांत बंटी गुप्ता व स्वच्छता प्रकल्प संयोजक विनोद देवांगन के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं, गुलदस्तों, पटाखों और आतिशबाज़ी के साथ ढोल-नगाड़ों पर झूमकर स्वागत किया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी का इज़हार किया।
कार्यकर्ताओं में उत्साह

भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा गजेन्द्र यादव को कैबिनेट मंत्री बनाना छत्तीसगढ़ की जनता के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि गजेन्द्र यादव प्रदेश के हर गाँव और जिले की आवाज़ बनकर जनहित में काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि भिलाई-दुर्ग को ‘ट्विन सिटी’ और ‘शिक्षाधानी’ के रूप में जाना जाता है, ऐसे में श्री यादव के शिक्षा मंत्री बनने से शिक्षा व विकास कार्यों को और भी गति मिलेगी।
भारी संख्या में मौजूद रहे कार्यकर्ता
स्वागत समारोह में भाजपा जिला महामंत्री प्रेमलाल साहू, उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह, रेखराम बंछोर, जामुल पालिका अध्यक्ष ईश्वर ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, त्रिलोचन सिंह, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में पार्षद, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।
महिला मोर्चा की अध्यक्ष रश्मि साव, ममता भारद्वाज, रामेश्वरी सिन्हा सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और जगह-जगह आतिशबाजी की गूंज सुनाई दी।








