Buy Advt. Space

“हल्का नंबर 56 की ज़मीन पर जबरन कब्जे की कोशिश, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार”

By



रवि गहने ;जालबांधा ! जिला खैरागढ़ ग्राम जालबांधा के निवासी महेश गुप्ता ने अपनी पुश्तैनी कृषि भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करते हुए स्थानीय पुलिस चौकी में न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा बिना किसी वैध प्रक्रिया और सूचना के उनकी ज़मीन को अपनी बताकर चिन्हांकित कर लिया गया।

पीड़ित महेश गुप्ता पिता परसराम गुप्ता ने बताया कि उनकी जमीन हल्का नंबर 56, खसरा नंबर 5220, 562, 5221 व 2910 में स्थित है, जो वर्षों से उनके परिवार के स्वामित्व में है। यह जमीन शमशान घाट के पास स्थित है, जिसे उन्होंने स्वयं मेहनत कर कृषि योग्य बनाया है।

महेश गुप्ता का आरोप है कि पहलों ढीमर, पूर्व सरपंच दीनदयाल सिन्हा और धनंजय वर्मा नामक लोगों ने पटवारी को बुलाकर बिना किसी सीमांकन आदेश या सूचना के उनकी जमीन को नापने व नक्शा निकालने का दबाव बनाया। जब पटवारी ने सीमांकन के बिना कुछ करने से इनकार किया, तब भी इन लोगों ने बिना महेश गुप्ता की उपस्थिति में उनकी जमीन को चिन्हांकित कर अपना बताना शुरू कर दिया।

पीड़ित का कहना है कि यह पूरी कार्रवाई न केवल नियमों के खिलाफ है, बल्कि उनके पुश्तैनी हक पर सीधा हमला है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उचित सीमांकन कराने और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।

महेश गुप्ता ने स्पष्ट किया कि उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज करवाई है, और वे जल्द न्याय मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।

ग्रामीणों में रोष, प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की मांग



ग्राम जालबांधा के अन्य ग्रामीणों का कहना है कि शमशान घाट के आसपास की ज़मीन कभी भी कृषि योग्य नहीं थी, लेकिन अब जब महेश गुप्ता ने मेहनत से उसे उपयोगी बनाया, तो कुछ लोग उस पर अवैध कब्जे की साजिश रच रहे हैं। इससे गांव में तनाव का माहौल है।

अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता दिखाता है और पीड़ित को न्याय दिलाने की दिशा में क्या कदम उठाए जाते हैं।

Leave a Comment