Buy Advt. Space

27 जुलाई को आयोजित होगी आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा

By



दुर्ग जिले में 25496 अभ्यर्थी होंगे शामिल, 70 परीक्षा केंद्रों पर होगा आयोजन

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने दिए निर्देश – सभी गाइडलाइंस का हो सख्ती से पालन



दुर्ग !  छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) द्वारा आयोजित आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार, दिनांक 27 जुलाई 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में दुर्ग जिले से कुल 25,496 अभ्यर्थी शामिल होंगे, जिनके लिए 70 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

परीक्षा समय:

प्रारंभ: प्रातः 11:00 बजे
मुख्य द्वार बंद: प्रातः 10:30 बजे (इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा)
समाप्ति: दोपहर 1:15 बजे


सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था

परीक्षा केन्द्रों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) द्वारा जैमर लगाए जाएंगे।

प्रत्येक केंद्र पर एक कर्मचारी की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस कर्मियों की तैनाती हेतु उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी को जिला पुलिस नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश।

सभी अभ्यर्थियों की हैंडहेल्ड मेटल डिटेक्टर और मैनुअल फ्रिस्किंग (हाथों से तलाशी) से जांच की जाएगी।

महिला अभ्यर्थियों की जांच महिला पुलिस कर्मियों द्वारा ही की जाएगी।

पुलिसकर्मियों को परीक्षा शुरू होने से 2.30 घंटे पहले सेंटर पर मौजूद रहना अनिवार्य है।

हर कक्ष में दीवार घड़ी लगाई जाएगी।

अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक निर्देश

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र में कम से कम 2 घंटे पूर्व अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।

परीक्षा में केवल हल्के रंग के आधी बाँह के कपड़े और चप्पल पहनकर ही प्रवेश मिलेगा।

कान में आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, पर्स, टोपी, बेल्ट, स्कार्फ, आदि लाना पूर्णतः प्रतिबंधित है।

धार्मिक व सांस्कृतिक पोशाक पहनने वाले अभ्यर्थियों को केंद्र पर समय से पहले रिपोर्ट करना होगा। उन्हें अतिरिक्त सुरक्षा जांच से गुजरना होगा।

किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि पर अभ्यर्थी की परीक्षा रद्द कर दी जाएगी और कानूनी कार्यवाही की जाएगी।



कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह का निर्देश

“परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने हेतु व्यापम द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”


जिला प्रशासन द्वारा समस्त परीक्षा केंद्रों में समुचित व्यवस्था की जा रही है। अभ्यर्थियों से अपील है कि वे समय से पहुंचे और दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन करें

Leave a Comment