Buy Advt. Space

थाना फरसगांव पुलिस द्वारा ऑनलाईन तथा ऑफ लाईन में करोडों के ठगी करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल, 01 नग एप्पल कंपनी का लैपटाप, 01 नग एप्पल आई पेड, 02 नग एटीएम 1500 रूपये नगदी रकम् को किया बरामद।

आरोपी के द्वारा सेना के जवानों को बड़े-बड़े बंगले, पैसे की लालच देकर अपने जाल में फसा कर लाखों, करोडो रूपये की कर चुका है धोखाधड़ी ।

थाना फरसगांव पुलिस द्वारा जनता और देष के सेना को ठगने वालों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

कोण्डागांव ! मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जगदीश्वर मरकाम पिता आयतु राम मरकाम उम्र 27 वर्ष निवासी सिरसीकलार हल्दीबेड़ा ने दिनांक 17.12.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 11.08.2023 के दोपहर लगभग 12.40 बजे आरोपी खिलेन्द्र कश्यप द्वारा ऑनलाईन मार्केटिंग से जुडकर अवैध लाभ कमाने के उददेश्य से प्रार्थी से 4,50,000 रूपये धोखाधड़ी कर ठगी किया है कि प्रार्थी के आवेदन पर अपराध कमांक 171/2024 धारा 420 भादवि.. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) के द्वारा सख्त कार्यवाही के आदेश से एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में निरीक्षक संजय सिन्दे के नेतृत्व में विशेष टीम बना कर 07 माह से देश विदेश, दुबई, मलेशिया, दिल्ली, नोएडा इत्यादि स्थानों पर छुप कर रह रहा था भाग रहा था।

जिसे लगातार पीछा कर आरोपी खिलेन्द्र कश्यप पिता स्व. करण सिंह कश्यप उम्र 26 वर्ष निवासी कोरगांव थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव छ.ग. को ग्राम सुलेंगा नारायणपुर से थाना लाकर पूछताछ मोमोरेण्डम में बताया कि Diversified Multinationl Group of Businesses विदेशी होटल, कपड़े, के नाम पर आम जनता तथा सेना के जवानों को बड़े-बड़े बंगले पैसे की लालच देकर अपने जाल में फसाते हुए लाखों करोडों का ऑनलाई तथा ऑफ लाईन धोखाधड़ी कर जगदीश्वर मरकाम से कुल 4 लाख 50 हजार रूपये तथा अन्य जनता एवं आर्मी जवानों से करोड़ो रूपये ठगी करना स्वीकार किया है। घटना में उपयोग किया गया आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल, 01 नग एप्पल कंपनी का लैपटाप, 01 नग एप्पल आई पैड,, 02 नग एटीएम कार्ड, 1500 रूपये नगदी रकम् को पेश करने पर मुताबिक जप्ती पत्रक जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी खिलेन्द्र कश्यप को गिरफ्तारी करने का पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने दिनांक 14.07.2025 के 09.00 बजे विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ह

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय सिन्दे, सउनि. पिताम्बर कठार, सउनि. रजउराम सुर्यवंशी, आरक्षक बासुराम मरकाम, महिला आरक्षक सरस्वती यादव की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Leave a Comment