Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस की सराहनीय पहल स्कूली बच्चों को किया गया जागरूक, समाज के प्रति सजग नागरिक बनने का दिया संदेश

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद !  पुलिस द्वारा बच्चों में कानून और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूकता लाने एक अनुकरणीय पहल की जा रही है। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विकास पाटले, उप निरीक्षक ज्ञानेश्वर गंगवाल तथा थाना मैनपुर की टीम ने दवा पब्लिक स्कूल व शासकीय कन्या माध्यमिक शाला, मैनपुर में विद्यार्थियों के बीच पहुंचकर महत्वपूर्ण जानकारियाँ साझा कीं।

🔹 कार्यक्रम की मुख्य बातें –

विद्यार्थियों को नवीन कानून, FIR प्रक्रिया, अभिव्यक्ति ऐप, चेतना पोर्टल, यातायात नियम, साइबर फ्रॉड, पॉक्सो एक्ट, मोबाइल के दुरुपयोग और नशा मुक्ति जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई।

छात्राओं ने करियर, बैंकिंग, ऑनलाइन ठगी, व सोशल मीडिया से जुड़ी समस्याओं पर भी सवाल पूछे, जिसका टीम ने सरल और प्रभावी जवाब देकर समाधान किया।

इस संवाद ने बच्चों में न सिर्फ आत्मविश्वास बढ़ाया, बल्कि उन्हें एक सजग नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया।


कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को पुलिस थाने के भ्रमण हेतु आमंत्रित किया गया, ताकि वे पुलिस कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकें।

यह अभियान सिर्फ जागरूकता नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक मजबूत कदम है।
“जागरूक बालक ही भविष्य का जिम्मेदार नागरिक है।”

Leave a Comment