गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद ! शासकीय पॉलिटेक्निक गरियाबंद में सिविल, माइनिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए तकनीकी शिक्षा संचालनालय द्वारा तृतीय चरण की ऑनलाइन काउंसलिंग 10 जुलाई से प्रारंभ हो रही है।
प्राचार्य के अनुसार, पंजीयन की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2025 है, जो प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 11:59 बजे तक ऑनलाइन किया जा सकेगा। काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी
http://www.cgdteraipur.cgstate.gov.in एवं
https://cgdte.admission.nic.in वेबसाइट पर जाकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियाँ:
पंजीयन की तिथि: 10 जुलाई से 13 जुलाई 2025
सीट आवंटन: 18 जुलाई 2025, अपराह्न 4 बजे
प्रवेश प्रक्रिया: 19 जुलाई से 22 जुलाई 2025, प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5:30 बजे तक
प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए कक्षा 10वीं उत्तीर्ण एवं पीपीटी परीक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थी पात्र हैं, जबकि द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) के लिए कक्षा 12वीं (गणित संकाय) अथवा आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन फॉर्म भरने की सुविधा कॉलेज परिसर में भी उपलब्ध है। प्रवेश से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए प्रवेश प्रभारी श्री मोरध्वज सिंह ठाकुर (मो. 9340607506) एवं सहायक प्रभारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह गौतम (मो. 8948789243) से संपर्क किया जा सकता है।








