आज रायपुर रेलवे स्टेशन में अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष व मंडल रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति रायपुर के सदस्य श्री खुलेश वर्मा के नेतृत्व में रेलवे परिसर का व्यापक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में शामिल प्रमुख बिंदु:
▪️ स्टेशन में स्वच्छता, एक्सीलेटर, लिफ्ट की स्थिति संतोषजनक पाई गई।
▪️ वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों और मरीजों के लिए लिफ्ट सुविधा उपलब्ध।
▪️ दुकानदारों को एमआरपी पर बिक्री और एक्सपायरी डेट देखकर माल विक्रय करने के निर्देश।
▪️ होटलों को स्वच्छता, उचित मूल्य, मात्रा और गुणवत्ता बनाए रखने की सख्त हिदायत।
निरीक्षण दल में उपस्थित:
राष्ट्रीय महासचिव चितरंजन कुमार पर्वत, प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेश चौधरी, प्रदेश महामंत्री लोकेश वर्मा, जिला अध्यक्ष संजय वर्मा (खैरागढ़), दुर्गेश वर्मा (रायपुर), विनोद कश्यप, पोषण बंधे समेत कई पदाधिकारी।
रेलवे विभाग से मुख्य स्टेशन प्रबंधक आर. पी. मंडल, उप अधीक्षक सत्येन्द्र, नापतौल विभाग से कंट्रोलर देवेंद्र भारद्वाज, रविशंकर सोरी, निरीक्षक ए. ज़ेड. चौधरी सहित पूरी टीम मौजूद रही।
यात्रियों को बेहतर सुविधा और गुणवत्ता पूर्ण सेवा देने की दिशा में यह निरीक्षण एक महत्वपूर्ण कदम रहा।








