Buy Advt. Space

दुर्ग, छत्तीसगढ़ ABVP दुर्ग विभाग को मिला नया संयोजक, कुनाल सिंह राजपूत को सौंपी गई जिम्मेदारी

By




दुर्ग ! अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) — जो विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है — ने अंबिकापुर प्रांत अभ्यास वर्ग (27 से 29 जून 2025) के सफल समापन के अवसर पर श्री कुनाल सिंह राजपूत को दुर्ग विभाग संयोजक के महत्वपूर्ण दायित्व का दान दिया है।

श्री कुनाल सिंह राजपूत लंबे समय से परिषद के सक्रिय, समर्पित एवं अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी गहरी निष्ठा, संगठनात्मक समझ और नेतृत्व क्षमता के चलते उन्हें यह नई जिम्मेदारी प्रदान की गई है।

पूर्व में भी वे विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं, जिनमें उनका अनुशासन, समर्पण और कार्यकुशलता सदैव सराहनीय रही है।

ABVP का मानना है कि श्री राजपूत के नेतृत्व में दुर्ग विभाग को संगठनात्मक मजबूती, छात्र-कल्याण योजनाओं के सफल क्रियान्वयन और राष्ट्रवादी विचारधारा के विस्तार में नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।

इस नियुक्ति से परिषद में उत्साह का संचार हुआ है और समस्त कार्यकर्ता वर्ग में ऊर्जा का संचार हुआ है।

Leave a Comment