Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 55 किलो गांजा के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार, 10.70 लाख की संपत्ति जब्त

By


गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद ! जिले में नशे के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही गरियाबंद पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। थाना राजिम व साइबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में 55 किलो 205 ग्राम अवैध गांजा के साथ 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें दो विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने करीब ₹10.70 लाख की अवैध सामग्री जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारियों को गांजा तस्करी पर निगरानी के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में थाना प्रभारी राजिम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ईको वाहन (CG 04 NH 5595) से भारी मात्रा में गांजा कौंदकेरा रोड की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पर्थरा-राजिम मार्ग पर नाकाबंदी कर वाहन को रोका गया।

वाहन से मिला गांजा का जखीरा
चेकिंग के दौरान ईको वाहन की तलाशी लेने पर उसकी डिक्की से 54 पैकेटों में लिपटा हुआ कुल 55 किलो 205 ग्राम गांजा बरामद हुआ। वाहन में सवार 5 लोगों को मौके पर हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उनकी पहचान इस प्रकार हुई:

गिरफ्तार आरोपी

1. ओमप्रकाश बंजारे, पिता हरीलाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी – नयारायपुर, रायपुर


2. पंकज डहरिया, पिता खुमान सिंह, उम्र 23 वर्ष, निवासी – नयारायपुर, रायपुर


3. इसराईल खान, पिता शहादत खान, उम्र 18 वर्ष, निवासी – अभनपुर, रायपुर


4. दो विधि से संघर्षरत बालक, नाम गोपनीय


जब्त सामग्री –

55.205 किलोग्राम अवैध गांजा – ₹5,50,000

ईको वाहन (CG 04 NH 5595) – ₹5,00,000

4 मोबाइल फोन – ₹20,000
कुल मूल्य – ₹10,70,000


कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के विरुद्ध थाना राजिम में धारा 20(ख) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना राजिम और साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गरियाबंद पुलिस का यह अभियान जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध जारी सख्ती का उदाहरण है।

Leave a Comment