Buy Advt. Space

गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही  840 नशीली टैबलेट्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट


ग्राहक का इंतज़ार कर रहा था आरोपी, पुलिस ने रंगे हाथों दबोचा

गरियाबंद!  जिले में नशीली दवाइयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के दिशा-निर्देशन पर चलाए जा रहे विशेष गश्त और मुखबिर तंत्र के सक्रिय संचालन के परिणामस्वरूप थाना देवभोग पुलिस ने 840 नग नशीली टैबलेट्स के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने झरिया बाहरा तिराहा, 130 सी मेन रोड के पास घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। आरोपी अपने स्प्लेंडर प्लस (हीरो कंपनी, काले रंग, नंबर CG 23 N 5056) मोटरसाइकिल पर बैठकर ग्राहक का इंतजार कर रहा था।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ओमकार ऊर्फ रिंकु सोनवानी, पिता लच्छींदर सोनवानी, उम्र 32 वर्ष, निवासी गोलामाल, देवभोग (जिला गरियाबंद) बताया। आरोपी के कब्जे से तलाशी के दौरान पीले रंग के थैले में निम्न सामग्री बरामद की गई:



जप्त सामग्री का विवरण:

अल्प्राजोलम टैबलेट (Becalm 0.5mg):
कुल 50 स्ट्रिप, प्रत्येक में 15 टैबलेट – 750 नग (कुल कीमत ₹1800)

नाइट्राज़ेपम टैबलेट (Nitrosun 10mg):
कुल 9 स्ट्रिप – 90 नग (कुल कीमत ₹585)

इंजेक्शन (Pentazocine – Impulse 30mg/ml):
6 नग (कुल कीमत ₹145.44)

कोरेक्स सिरप (100ml):
1 नग (कीमत ₹172)

पुराना रेडमी मोबाइल फोन (काला रंग):
अनुमानित कीमत – ₹8,000

मोटरसाइकिल (हीरो स्प्लेंडर प्लस):
अनुमानित कीमत – ₹30,000


कुल जप्त संपत्ति का मूल्य – ₹44,702




पुलिस ने समस्त बरामद सामग्री को पंचनामा तैयार कर गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किया है। आरोपी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 22(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।


गरियाबंद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान को मिली बड़ी सफलता।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मिल रहे निर्देशों के तहत जिले में नशीली दवाओं की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के प्रयास जारी।



पुलिस अपील:
युवाओं को नशे से बचाने एवं समाज को सुरक्षित रखने के लिए यदि किसी को भी नशीली दवाइयों की बिक्री या तस्करी की सूचना मिले तो नजदीकी थाने को तुरंत सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Comment