गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट
गरियाबंद ! छत्तीसगढ़ जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को विशेष अभियान चलाकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के परिपालन में थाना फिंगेश्वर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति एक मोटरसाइकिल से भारी मात्रा में अवैध गांजा लेकर महासमुंद रोड होते हुए फिंगेश्वर की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर ग्राम बोरिद तिराहा के पास तत्काल पुलिस द्वारा नाकाबंदी की गई।
नाकाबंदी के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पुलिस को देखकर घबराकर छुरा रोड की ओर भागने लगे, जिन्हें संदेह के आधार पर पीछा कर पकड़ा गया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम खेलावन ध्रुव, पिता संतोष ध्रुव, उम्र 30 वर्ष, तथा पीछे बैठे युवक ने अपना नाम राजेश भोई, पिता राजू भोई, उम्र 22 वर्ष, दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 15, गोबरा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर (छ.ग.) बताया।
तलाशी लेने पर उनके पास रखे एक नीले-काले रंग के पीठू बैग से कुल 7.544 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹75,000/- आंकी गई है। साथ ही घटना में प्रयुक्त प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 23 F 1364), जिसकी कीमत ₹40,000/-, तथा दो मोबाइल फोन (REALME NARZO व TECNO कंपनी के, कुल मूल्य ₹10,000/-) भी जब्त किए गए।
कुल जप्त संपत्ति का अनुमानित मूल्य ₹1,25,000/- है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना फिंगेश्वर में अपराध क्रमांक 185/2025, धारा 20 (ख), नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंसेज एक्ट के अंतर्गत अपराध दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
गिरफ्तार आरोपी:
1. खेलावन ध्रुव – पिता संतोष ध्रुव, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15, गोबरा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर
2. राजेश भोई – पिता राजू भोई, उम्र 22 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 15, गोबरा नवापारा, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर
गरियाबंद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थाना या डायल 112 पर दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
जारीकर्ता
पुलिस विभाग, गरियाबंद जिला, छत्तीसगढ़
गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7.544 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार








