Buy Advt. Space

गरियाबंद: रेत के अवैध उत्खनन पर बड़ी कार्रवाई, चैन माउंटेन मशीन व दो हाईवा जब्त

By

गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद ! जिले में खनिज रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर बीएस उइके के निर्देश पर गठित जिला स्तरीय खनिज टास्क फोर्स की संयुक्त टीम ने 17 जून की रात 1 से 3 बजे के बीच ग्राम बकली स्थित महानदी क्षेत्र में छापा मारा।

इस कार्रवाई में 1 चैन माउंटेन मशीन को पांडुका थाना में और 2 हाईवा ट्रकों को राजिम थाना में जप्त किया गया। सभी वाहनों पर खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

सहायक खनि अधिकारी रोहित साहू ने बताया कि अवैध उत्खनन व परिवहन में संलिप्त सभी वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में खनि सिपाही खिलेश्वर ध्रुव, नगर सैनिक भुवनेश्वर वर्मा, लाकेश साहू, वाहन चालक नंद कुमार साहू और पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी ऐसी अवैध गतिविधियों पर सख्त निगरानी और कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment