Buy Advt. Space

पॉक्सो मामलों में उत्कृष्ट कार्य के लिए उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

By


गरियाबंद से नूतन साहू की रिपोर्ट

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के स्थापना दिवस (17 जून 2025) के अवसर पर गरियाबंद जिले में पदस्थ उप निरीक्षक गुनेश्वरी नरेटी को उनके सराहनीय कार्य के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।


उप निरीक्षक नरेटी ने पॉक्सो एक्ट के दो गंभीर प्रकरणों में त्वरित विवेचना कर न्यायिक प्रक्रिया को मजबूत किया, जिसके फलस्वरूप दोनों आरोपियों को 20-20 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा दिलवाई गई। उनकी इस पेशेवर दक्षता और संवेदनशील कार्यशैली को राज्य स्तर पर सराहा गया है।

यह सम्मान न केवल उप निरीक्षक नरेटी के लिए गर्व का विषय है, बल्कि गरियाबंद जिले की पुलिस व्यवस्था के लिए भी एक प्रेरणा बन गया है।

Leave a Comment