Buy Advt. Space

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी तेज, दुर्ग में निकाली गई योग रैली और आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम

By


दुर्ग ! संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में दुर्ग जिले के सभी आयुष संस्थानों द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की तैयारियों के तहत व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

ग्राम पंचायतों और स्कूलों में योग रैलियों का आयोजन, पाम्पलेट वितरण और चलित वाहन के माध्यम से योग के लाभों का प्रचार-प्रसार किया गया। इसी क्रम में शासकीय जिला आयुर्वेद चिकित्सालय, दुर्ग द्वारा तुलाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में योग सत्र आयोजित किया गया, जिसमें मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर योग के प्रभाव, आहार और विहार पर विस्तार से व्याख्यान दिया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना और आगामी योग दिवस को सफल बनाना रहा।

Leave a Comment