Buy Advt. Space

फरसगांव पुलिस ने ऑपरेशन तलाश के तहत् एक ही दिन में 02 गुम महिलाओं को किया दस्तयाब

By

कोण्डागांव से बन्नूराम यादव की रिपोर्ट

गुम महिलायें 02 दिन पूर्व घर से बिना बताये हुये थे लापता

फरसगांव पुलिस की सहयोगात्मक कार्य से गुम महिलाओं को पाकर परिजन दिये धन्यवाद रही सराहनीय कार्य

कोण्डागांव ! प्रार्थी दिपेश सलाम पिता आसमन सलाम उम्र 28 वर्ष निवासी बरकई ने दिनांक 06.06. 2025 को थाना उपस्थित आकर गुम इंसान की सूचना दर्ज कराया कि प्रार्थी के पत्नि श्रीमति शांति सलाम पति दिपेश सलाम उम्र 25 वर्ष ने दिनांक 04.06.2025 को घर से बिना बताये निकली थी। जो शाम रात तक वापस घर नही आने से आस पास एवं परिजनों के यहाँ पता तलाश किया गया। कहीं नही मिलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में गुम इंसान कमांक 23/2025 दिनांक 06.06.2025 को कायम कर पता तलाश में लिया गया तथा प्रार्थी भुनेश मरकाम पिता लक्ष्मण मरकाम उम्र 30 वर्ष निवासी बकरई ने दिनांक 06.06.2025 को थाना उपस्थित आकर गुम इंसान की सूचना दर्ज कराया कि प्रार्थी के पत्नि श्रीमति शिवबती मरकाम पति भुनेश मरकाम उम्र 28 वर्ष ने दिनांक 04.06.2025 को घर से बिना बताये निकली थी। जो शाम रात तक वापस घर नही आने से आस पास एवं परिजनों के यहाँ पता तलाश किया गया। कहीं नही मिलने पर प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना फरसगांव में गुम इंसान क्रमांक 24/2025 दिनांक 06.06.2025 को कायम कर पता तलाश में लिया गया।

गुम इंसान दोनों महिला होने से मामले को गंभीरतापूर्वक लेते हुए ऑपरेशन तलाश के तहत् गुम दोनों महिला की पतासाजी हेतु श्रीमान् प्रभारी पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री शंकर लाल बघेल (भा.पु.से) के सख्त आदेश पर एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव श्री अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी संजय सिन्दे के नेतृत्व में लगातार हर संभव पता तलाश की जा रही थी। पता तलाश के दौरान दोनों गुम महिला का सूचना ग्राम जैतपुरी थाना सिहावा जिला धमतरी क्षेत्र में मिलने पर ग्राम जैतपुरी जाकर दोनों गुम इंसान श्रीमति शांति सलाम, श्रीमति शिवबती मरकाम को दस्तयाब बाद सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपूर्द किया गया। फरसगांव पुलिस के सहयोगात्मक एवं सराहनीय कार्य से परिजन गुम इंसान को अपने बीच पाकर खुसी से थाना फरसगांव पुलिस को दिये धन्यवाद ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संजय सिन्दे, सउनि. पिताम्बर कठार म.प्र.आर. बीना मण्डावी, महिला आरक्षक कौशिल्या शोरी, आरक्षक शंकर मरकाम की उल्लेखनीय भूमिका रही है।

Leave a Comment